भारतीय स्मार्टफोन बाजार में VIVO ने अपनी परफॉर्मेंस-केंद्रित T सीरीज का नया स्मार्टफोन VIVO T4 5G लॉन्च कर दिया है। दमदार बैटरी, AMOLED डिस्प्ले, लेटेस्ट Android 15 और मिलिट्री ग्रेड मजबूती के साथ आने वाला यह फोन, iQOO Z10 का रीब्रांडेड वर्जन है, जो कुछ दिन पहले ही भारत में पेश किया गया था। Vivo T4 5G की कीमत ₹25,000 से कम के सेगमेंट को टारगेट करती है, जहां पहले से ही प्रतिस्पर्धा काफी ज्यादा है।
VIVO T4 5G की स्पेसिफिकेशंस (Specifications)
- बैटरी: 7300mAh की बड़ी बैटरी जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
- डिस्प्ले: 6.7 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले
- पीक ब्राइटनेस: 5000 निट्स (HBM में 1300 निट्स)
- ड्यूरैबिलिटी: MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन, IP65 रेटिंग के साथ वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस
- प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3, GPU: Adreno 720
- रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स: 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, 12GB + 256GB,
- RAM: LPDDR4X, स्टोरेज: UFS 2.2
- कैमराः रियर: 50MP प्राइमरी कैमरा + 2MP डेप्थ सेंसर, Aura Light सपोर्ट के साथ, फ्रंट: 32MP सेल्फी कैमरा
- सॉफ्टवेयर: Android 15 आधारित FunTouch OS 15
- 2 साल के सॉफ़्टवेयर अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा
- VIVO T4 5G की भारत में कीमत (Price in India)
वेरिएंट | MRP | लॉन्च ऑफर के बाद कीमत |
8GB + 128GB | ₹21,999 | ₹19,999 |
8GB + 256GB | ₹23,999 | ₹21,999 |
12GB + 256GB | ₹25,999 | ₹23,999 |
ग्राहक ₹2,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट पाकर इसे और सस्ते में खरीद सकते हैं।
VIVO T4 5G कहां मिलेगा?
Vivo T4 5G को 29 अप्रैल से Flipkart, Vivo India की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। यह फोन दो आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा:
- Emerald Blaze
- Phantom Grey
क्या Vivo T4 5G एक वैल्यू-फॉर-मनी डिवाइस है?
Vivo T4 5G उन यूज़र्स के लिए एक आकर्षक विकल्प बन सकता है जो दमदार बैटरी, प्रीमियम डिस्प्ले, शानदार डिजाइन और लेटेस्ट Android एक्सपीरियंस की तलाश में हैं। साथ ही, इसकी कीमत और फीचर्स को देखते हुए यह फोन Redmi Note 13 Pro, Realme Narzo 70 Pro जैसे फोन्स को टक्कर देगा।