14 साल की उम्र में IPL में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है। बिहार के एक छोटे से गांव से निकलकर राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने पहली ही पारी में वो कर दिखाया, जो बड़े-बड़े खिलाड़ी भी सपना देखते हैं। आइए जानते हैं इस युवा सितारे से जुड़ी हर जरूरी बात—
वैभव सूर्यवंशी कौन हैं? (Who is Vaibhav Suryavanshi)
Vaibhav Suryavanshi भारत के उभरते हुए युवा क्रिकेटर हैं, जो IPL 2025 में Rajasthan Royals की ओर से खेल रहे हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव की खासियत है उनका तेज़ और आक्रामक खेल। उन्होंने सिर्फ 14 साल की उम्र में IPL डेब्यू कर इतिहास रच दिया है।

वैभव सूर्यवंशी की उम्र कितनी है? (Vaibhav Suryavanshi Age)
वैभव सूर्यवंशी की उम्र सिर्फ 14 साल और 23 दिन है। वह अब तक के IPL इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन चुके हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड प्रयांस राय बर्मन के नाम था।
वैभव सूर्यवंशी का जन्म कब हुआ था? (Vaibhav Suryavanshi Age)
वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार के समस्तीपुर के ताजपुर गांव में हुआ था। इस उम्र में IPL खेलना हर किसी के बस की बात नहीं, लेकिन वैभव ने यह कर दिखाया।

वैभव सूर्यवंशी किस राज्य से हैं?
वैभव बिहार राज्य से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने समस्तीपुर की एक क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग शुरू की और बाद में रणजी खिलाड़ी मनीष ओझा के अंडर में ट्रेनिंग ली।
वैभव सूर्यवंशी की क्रिकेट जर्नी कैसी रही है?
- 4 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया
- 9 साल में क्रिकेट अकादमी जॉइन की
- 12 साल की उम्र में विनू मांकड़ ट्रॉफी में 5 मैचों में 400 रन बनाए
- रणजी ट्रॉफी में डेब्यू – 12 साल, 284 दिन की उम्र में
- U-19 टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 58 बॉल में शतक
- IPL ट्रायल में पहले तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़े
इन उपलब्धियों के कारण वैभव को “Future Star of India” माना जा रहा है।
वैभव सूर्यवंशी IPL 2025 में कैसे आए?
राजस्थान रॉयल्स ने नागपुर में हुए ट्रायल्स में वैभव को मौका दिया। जब उन्हें कहा गया कि एक ओवर में 17 रन बनाकर दिखाओ, तो उन्होंने तीन गेंदों में ही तीन छक्के जड़ दिए। बस यहीं से उनका IPL सफर शुरू हो गया।
वैभव सूर्यवंशी किस IPL टीम के लिए खेलते हैं?
वह Rajasthan Royals (RR) की टीम से खेलते हैं। IPL 2025 के मैच में उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग की और पहली गेंद पर ही शार्दुल ठाकुर की गेंद पर छक्का जड़ा।
वैभव सूर्यवंशी की IPL Auction Price क्या है?
IPL 2025 की नीलामी में वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने चुना। वह अब तक के सबसे कम उम्र के IPL ऑक्शन शॉर्टलिस्टेड खिलाड़ी हैं। वैभव सूर्यवंशी को ऑक्शन में लेने के लिए दिल्ली और राजस्थान दोनों ने दिलचस्पी दिखाई थी। अंत में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को 1.1 करोड़ में खरीदा।
वैभव सूर्यवंशी के परिवार कौन-कौन है?
वैभव के पिता ने उनकी प्रतिभा को सबसे पहले पहचाना और उन्हें छोटी उम्र में क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया। उनके पिता का रोल उनके सफर में बेहद अहम रहा है।
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी कौन हैं?
खिलाड़ी का नाम | उम्र | टीम | साल |
वैभव सूर्यवंशी | 14 साल 23 दिन | राजस्थान रॉयल्स | 2025 |
प्रयास राय बर्मन | 16 साल 157 दिन | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 2019 |
मुजीब उर रहमान | 17 साल 11 दिन | पंजाब किंग्स | 2018 |
रियान पराग | 17 साल 152 दिन | राजस्थान रॉयल्स | 2019 |
सरफराज़ खान | 17 साल 177 दिन | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 2015 |
वैभव सूर्यवंशी सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट का चमकता सितारा हैं। IPL 2025 में उनके पहले मैच ने ही यह साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है, अगर हुनर और हौसला हो। क्रिकेट प्रेमियों को उनसे भविष्य में बड़ी-बड़ी पारियों की उम्मीद है।