NEET UG 2025 परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET 2025 City Intimation Slip जारी कर दी है। सभी पंजीकृत उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट (https://neet.nta.nic.in) पर जाकर अपना परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET 2025 City Intimation Slip क्या है?
यह City Intimation Slip केवल यह जानकारी देने के लिए होती है कि अभ्यर्थी का परीक्षा केंद्र किस शहर में स्थित होगा। यह एडमिट कार्ड नहीं है। NEET UG 2025 के एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे, जिनकी संभावित तारीख 1 मई 2025 बताई गई है।
NTA ने अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया है:
कृपया ध्यान दें कि यह NEET (UG) – 2025 का एडमिट कार्ड नहीं है। यह केवल परीक्षा केंद्र के शहर की अग्रिम जानकारी देने के लिए है, जिससे उम्मीदवारों को योजना बनाने में सुविधा हो।
NEET UG 2025 परीक्षा की तारीख और समय
- परीक्षा तिथि: 4 मई 2025
- समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
- मोड: पेन और पेपर आधारित
- परीक्षा शहर: भारत के 552 शहरों और 14 अंतरराष्ट्रीय स्थानों में
NEET UG 2025 परीक्षा पैटर्न
- कुल प्रश्न: 180 अनिवार्य प्रश्न
- विषय: फिजिक्स (45), केमिस्ट्री (45), बायोलॉजी (90)
- कुल अंक: 720
- समय अवधि: 3 घंटे
- प्रश्न प्रकार: MCQs (Multiple Choice Questions)
NEET 2025 City Intimation Slip कैसे डाउनलोड करें?
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: (https://neet.nta.nic.in)
- होमपेज पर “Advance City Intimation for NEET(UG)-2025 is LIVE!” लिंक पर क्लिक करें
- अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि, और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें
- सबमिट पर क्लिक करें
- आपकी City Intimation Slip स्क्रीन पर दिखाई देगी
- डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें
ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बातें
- NEET 2025 City Intimation Slip से आप अपने परीक्षा केंद्र का शहर जान सकते हैं, लेकिन यह परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं देती।
- परीक्षा में शामिल होने के लिए आपको एडमिट कार्ड की आवश्यकता होगी, जो NTA द्वारा अलग से जारी किया जाएगा।
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर नियमित रूप से विज़िट करते रहें और अपडेट्स पर ध्यान दें।
डायरेक्ट लिंक: NEET 2025 City Intimation Slip डाउनलोड करें
डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें.